Petrol Diesel Excise Duty : एक्साइज ड्यूटी बढ़ी लेकिन कीमतें स्थिर! आखिर कैसे?

Update On Petrol Diesel Excise Duty : विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स दिसंबर 2024 में पेट्रोलियम उत्पादों पर हटा दिया गया था, जिससे वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में हाल ही में कमी आई है। सरकार ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए उत्पाद शुल्क में वृद्धि की जिससे राजस्व में होने वाले नुकसान को भरपाया किया जा सके।

भारत सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज टैक्स में 2 रुपये/लीटर की वृद्धि का ऐलान किया है। यह नया नियम 8 अप्रैल 2025 से लागू होगा। सरकार का कहना है कि इस नए नियम का आम जनता पर कोई असर नहीं होगा। आइए जानते है विस्तार में।

Petrol Diesel Excise Duty : नया एक्साइज ड्यूटी कितना है?

8 अप्रैल, 2025 से डीजल की एक्साइज ड्यूटी 8 रुपये से 10 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि पेट्रोल की 11 रुपये से 13 रुपये प्रति लीटर होगी। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से यह बढ़ोतरी हुई है।

उत्पाद शुल्क वृद्धि से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ेंगी?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि इस उत्पाद शुल्क वृद्धि से खुदरा कीमतें तुरंत प्रभावित नहीं होंगी। इस वृद्धि का भार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व्यापार कंपनियां (जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) उठाएंगे। तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ग्राहकों को राहत मिल सकती है अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहती है।

क्या तेल की भविष्य में कीमतें बढ़ सकती हैं?

तेल की भविष्य में कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों पर निर्भर करेगा। यदि डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ती हैं, तो OMCs को यह दबाव उपभोक्ताओं पर डालना पड़ सकता है. फिलहाल ये बोझ सरकार और तेल कंपनियां संभाल रही हैं।

आम लोगों पर इसका असर

हालाँकि, आम जनता के लिए पेट्रोल और डीजल की कॉस्ट में कोई वृद्धि नहीं होगी। लेकिन 50 रुपये , LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि होगी और इससे घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है।

सरकार ये रणनीति इसिलए बना रही है ताकि राजस्व बढे और सब्सिडी के बोझ को कम किया जा सके, बिना उपभोक्ताओं पर तुरंत असर डाले. इस कदम का हिस्सा है। सरकारी नीतियों और वैश्विक बाजार आगे की स्थिति को प्रभावित करेंगे।

 यहां insidekhabar24.com पाएं ताजातरीन समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, मनोरंजन, खेल, और बहुत कुछ, सिर्फ हिंदी में। चाहे वह स्थानीय, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खबरें हों, हम आपके लिए हर अपडेट लाते हैं। हमारे साथ जुड़ें और हमेशा अपडेट रहें!

Spread the love

Leave a Comment